बिजावर के सिविल अस्पताल में मकर संक्रांति के अवसर पर टीबी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय पोषण आहार बैग सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे वितरित किए गए। बीएमओ महेश त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मरीजों को संतुलित आहार और नियमित दवा के महत्व की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों से उपचार में लापरवाही न बरतने की अपील की।