चान्हो: महुलिया में बैठक के बाद 10 मार्च को मैकलुस्कीगंज-पिपरवार रेल लाइन फेज वन बंद करने का ऐलान
Chanho, Ranchi | Mar 2, 2026 मैकलुस्कीगंज: महुलिया में रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे शिवनारायण लोहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मैकलुस्कीगंज–पिपरवार रेल लाइन फेज वन के प्रभावित रैयतों ने नौकरी की मांग को लेकर 10 मार्च को बंदी सफल बनाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने सीसीएल अशोक पिपरवार एरिया प्रबंधन पर सत्यापन व कागजी प्रक्रिया में देरी का आरोप लगाते हुए...