छतरपुर नगर: छतरपुर: एसपी अगम जैन का मोहल्लों में भ्रमण, छोटी कुंजरेहटी में लोगों से किया सीधा संवाद
छतरपुर एसपी अगम जैन ने बुधवार की सुबह करीब 8 बजे क्षेत्रीय समस्याओं को जानने के लिए थाना कोतवाली क्षेत्र के छोटी कुंजरेहटी मोहल्ले का दौरा किया। पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसपी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की गतिविधियों और समस्याओं की जानकारी ली। सकरी गलियों को देखते हुए जोनल प्लान भी तैयार किया गया है, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके।