महाराजपुर: गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी ने सर्राफा व्यापारियों से किया जनसंवाद, दिए आवश्यक निर्देश
संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों के पास आज 28 जनवरी दोपहर 2:00 बजे पहुंचकर जन संवाद किया और उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं किसी भी संदिग्ध पर संदेह होने पर पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा है।