अनूपपुर: चचाई में अवैध शराब कारोबार फिर सक्रिय, कार्रवाई की मांग
मध्य प्रदेश का "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान समाप्त होते ही ऊर्जा नगरी चचाई में अवैध शराब बिक्री फिर तेज होने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में केवल दो लाइसेंसी शराब दुकानें हैं, जबकि बस्ती और काली मंदिर क्षेत्र सहित 20 से अधिक स्थानों पर अवैध पैकारी धड़ल्ले से चल रही है। निर्माणाधीन 660 मेगावाट प्लांट और मेंटेनेंस कार्य के जारी हैं।