मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की हरित पहल के तहत बच्चियों संग किया वृक्षारोपण
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पुलिस लाइन में विकसित माँ की बगिया' एवं 13 हजार पौधों के संरक्षण की सराहना
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान नवीन कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की पहल पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित पुष्पा स्कूल की छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए पौधों के महत्व, उनके संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन प्रदान करने का आधार भी हैं। उन्होंने बच्चों से प्रत्येक पौधे को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की प्रेरणा दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने मुख्यमंत्री जी को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन परिसर में विकसित "माँ की बगिया" केवल हरित परिसर का निर्माण नहीं, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और संवेदनाओं को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल है। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए 13 हजार से अधिक पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
टीकमगढ़ पुलिस की इस पर्यावरणीय पहल और पौधों के संरक्षण के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता की जानकारी प्राप्त कर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन के साथ-साथ समाज और संस्थाओं की ऐसी जनभागीदारी ही पर्यावरण संरक्षण को वास्तविक सफलता दिला सकती है तथा अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Tikamgarh
SP Tikamgarh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026