अररिया में कृषि विभाग की छापेमारी के दौरान एक कथित गोरखधंधा सामने आया है। आरोप है कि पायोनियर 3355 मक्का बीज के पैकेट में सस्ते बीज भरकर पैक किए जा रहे थे। इतना ही नहीं, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर उसे पोटाश के नाम पर पैक करने का भी मामला सामने आया है।मामला अररिया जिले के गैयारी पंचायत के वार्ड नंबर 3 का है। यहां कृषि विभाग ने खाद के एक अवैध गोदाम पर छापेमारी की।अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कथित नकली खाद और बीज बरामद किए गए।
जांच के दौरान सामने आए आरोप बेहद गंभीर हैं। बताया गया कि गोदाम में यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर उसे पोटाश के नाम पर पैक किया जा रहा था। वहीं, पायोनियर 3355 मक्का बीज के पैकेट में सस्ते बीज भरकर पैक किए जाने की बात भी सामने आई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित गोदाम को सील कर दिया है। कृषि विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा है।
अब यह जांच का विषय है कि कथित तौर पर पैक किए जा रहे बीज और खाद कहां से लाए गए थे, इन्हें बाजार में कहां-कहां सप्लाई किया जाना था और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल, अररिया में कृषि विभाग की इस कार्रवाई ने बीज और खाद की बिक्री में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।किसानों से अपील है कि बीज और खाद खरीदते समय पैकेट की सील, कंपनी का नाम, बैच नंबर, बिल और अन्य जरूरी विवरण जरूर जांचें। किसी भी तरह का संदेह होने पर कृषि विभाग को सूचना दें।क्योंकि किसान की मेहनत से ही खेतों में फसल लहलहाती है। उसकी मेहनत और कमाई के साथ किसी भी तरह की कथित धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
Purnia East, Purnia | Oct 23, 2026