अररिया: फॉरबिसगंज में भाई ने पिता की पॉवर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग कर भाई की जमीन हड़पी, मारपीट व धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज
Araria, Araria | Jun 6, 2026 फॉरबिसगंज प्रखंड के फेना बेलाही वार्ड संख्या 13 के निवासी गुरुदेव साह ने अपने बड़े भाई नंदलाल साह पर पिता की जमीन को पॉवर ऑफ अटॉर्नी के जरिए अपनी पत्नी गीता देवी के नाम अवैध रूप से रजिस्ट्री कराने का गंभीर आरोप लगाया है। गुरुदेव साह ने व्यवहार न्यायालय अररिया में परिवार दायर कर अपने हिस्से की 07 डी० 650 वर्गकड़ी जमीन हड़पने की शिकायत की है।