चितरंगी: चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम करहिया में ऑटो वाहन की टक्कर से एक मासूम बालक की मौत, ऑटो चालक की तलाश में जुटी पुलिस
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करहिया में आज दोपहर 12:30 बजे के लगभग बाजार में एक बेकाबू ऑटो चालक ने स्थानीय दुकानदार के एक मासूम बालक को ठोकर मार कर घायल कर दिया। जहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुटी हुई है।