चितरंगी: गढ़वा थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
गढ़वा थाना में आगामी त्योहार शारदीय नवरात्र ,दशहरा , दिवाली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक में प्रतिष्ठित लोग धार्मिक नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।जहां बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाए जाने पर चर्चा की गई।