चांपा: बम्हनीडीह क्षेत्र सहित जिले में कृषि विभाग ने 500 बोरी उर्वरक जब्ती की कार्रवाई की, कई दुकान संचालकों को जारी किए नोटिस
जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार राकेश कुमार शर्मा उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज मेसर्स राजेश ट्रेडर्स नवागढ़ के प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण करते हुए 500 बोरी सिंगल सुपर फॉस्फेट बिना POS मशीन के इंद्राज के पाये जाने पर जप्ती की कारवाई करते हुए विक्रय पर प्रतिबंधित किया गया।