बलरामपुर: कोतवाली देहात में आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित
4 जून बुधवार शाम 6:00 बजे कोतवाली देहात में उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर ज्योति श्री द्वारा आगामी त्यौहार ईद उल अजहा की दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में ग्राम प्रधान धर्मगुरु एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने एवं शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की बात कही गई।