मेरठ: मेरठ के कॉलेज में छात्रों ने अदा की नमाज, हंगामा: हिंदू नेता बोले- जब हनुमान चालीसा पढ़ने पर FIR हो सकती है
Meerut, Meerut | Mar 13, 2025 मेरठ के आईआईएमटी कॉलेज में ग्रुप में नमाज पढ़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को हिंदू वादी संगठन के लोग गंगानगर थाने पहुंचे। थाने में जमकर हंगामा किया। कहा-पुलिस हमारी बात सुन नहीं रही है, मामले में FIR दर्ज नहीं कर रही है।