मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के चलते खूनी संघर्ष, युवक को चौथी मंजिल से फेंका, टांग टूटी
Meerut, Meerut | Mar 13, 2025 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में बुधवार देर रात दो पक्षों में मामूली विवाद के चलते खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पथराव हो गया तभी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को चौथी मंजिल से फेक दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।