कानपुर: पनकी के युवक से कथित पत्रकार ने मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे पैसे
पनकी के रहने वाले मनोज कुमार बाजपेई से उनके बच्चों की मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर एक कथित पत्रकार ने रुपए हड़प लिए।पीड़ित का कहना है कि पिछले 5 महीने से वह पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।पुलिस आयुक्त ने रविवार दोपहर 12:30 बजे प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।