बेगूसराय: दिनकर भवन में पेंशन योजनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित, मेयर रहीं मौजूद
दिनकर भवन में पेंशन योजनाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए सोमवार की दोपहर 3:00 बजे कैंप का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन मेयर पिंकी देवी ने किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के बहुत सारे वृद्धजन ऐसे हैं जिन्हें तकनीकी समस्याओं की वजह से पेंशन भुगतान नहीं हो रहा है.