ग्वालियर गिर्द: शादी समारोह में घुसकर चलाई गोलियां, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
जिले के पिछोर क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह के दौरान कुछ आवारा तत्वों द्वारा जमकर उपद्रव किया गया।इस दौरान वहां हवाई फायरिंग भी की गई और लाठी डंडे भी चलाए गए।शादी में शामिल लोगों ने बदमाशों का विरोध कर उनपर पथराव करके उन्हें भगाया।घटना मैरिज गार्डन के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।खास बात यह है कि सबूत होने के बावजूद पिछोर पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की।