राघोपुर: मोकरमपुर दियारा में पुलिस ने छापेमारी कर पांच देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया, वहीं 5000 लीटर कच्चा जावा को किया नष्ट
राघोपुर थाना क्षेत्र के मोकरमपुर दियारा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिए। वहीं 5000 लीटर कच्चा जवा नष्ट कर दिए। हालांकि इस दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। उक्त कार्रवाई राघोपुर थाना अध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में की गई।