गाज़ियाबाद: विजयनगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को बिछल गेट से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले 3 अभियुक्त सलीम, आकाश व असीम को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष विजयनगर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह तीनों ई-रिक्शा चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी ई रिक्शा चोरी करने का काम किया करते हैं और इनके पास से चोरी की 6 ई-रिक्शा बरामद की गई है। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।