गाज़ियाबाद: थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा 3 शातिर चोर किए गए गिरफ्तार, कब्ज़े से चोरी की 1 मोटर साईकिल, 3 ATM कार्ड बरामद
शुक्रवार को थाना विजयनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग के दौरान विपिन, राज गब्बर और निशांत नाम के 3 शातिर चोरों को फैक्ट्री एरिया सेक्टर 09 के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 1 मोटर साइकिल, 2 पत्ती सफेद धातु, 3 ATM कार्ड, 1 फेवीक्विक, 10 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।