गाज़ियाबाद: CAA की घोषणा होने के बाद सकुशल संपन्न हुई रमजान में जुम्मे की पहली नमाज, अर्द्धसैनिक बलों के साथ सड़क पर उतरे DCP
CAA की घोषणा होने के बाद रमजान में जुम्मे की पहली नमाज शुक्रवार को गाजियाबाद में सकुशल संपन्न हुई। खुद इलाकों के डीसीपी पूरे क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों के साथ भ्रमण करते रहे। कई जगह फ्लैग मार्च भी निकल गया। अधिकारियों ने दावा किया कि फिलहाल चल रहे रमजान, आने वाले त्योहार होली, चुनाव जैसे कई फ्रंट हमारे सामने है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी पुलिस एक्टिव है।