भीलवाड़ा: परबतसर मेले में आने वाले पशुपालकों को निर्बाध परिवहन एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने दिए दिशा निर्देश
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डीडवाना-कुचामन के आदेशानुसार भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक ने परबतसर मेले में आने वाले पशुपालकों को निर्बाध रूप से परिवहन एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए है।पशुओं के परिवहन के दौरान पशुपालकों को किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा अनाधिकृत रूप से रूकवाकर चैक करने पर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।