शाजापुर: शाजापुर जिले की 1,71,030 लाडली बहनों के खाते में ₹25.65 करोड़ की राशि अंतरित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रविवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से शाजापुर जिले की 1,71,030 लाडली बहनाओं के बैंक खाते में 25 करोड़ 65 लाख 45 हजार रूपये की राशि अंतरित की गयी। इस दौरान जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडली बहना के राज स्तरीय कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण दिखाया गया।