कानपुर देहात: साइबर ठगी और सेक्स्टॉर्शन गैंग का भंडाफोड़
एक फोन कॉल से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले 10 शातिर साइबर अपराधियों को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लालच देने, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर धमकाने और सेक्स्टॉर्शन के जरिए लोगों से रकम वसूलने का आरोप है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, ₹14,400 नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
ग्राउंड जीरो न्यूज़ | कानपुर देहात
.
.
.
#GroundZeroNews #KanpurDehat #CyberCrime #CyberFraud