कोरबा: लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सुशासन तिहार शिविर में की कई बड़ी घोषणाएं
Korba, Korba | May 16, 2026 शिविर में मुख्यमंत्री ने लेमरू क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने लेमरू में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास और सिंचाई के लिए एनीकट निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही अरसेना और नकिया में विद्युतीकरण, बरपानी से देवदुवारी तक विकास कार्य, डोकरमना, कुदरी चिंगार और चिरईझुंझ में नए प्राथमिक शाला भवन तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण की घोषणा भी की।