अशोक नगर: खाद के लिए नहीं होगी मारामारी, कलेक्टर पहुंचे डबल लॉक केंद्र, किसानों को दिलाया भरोसा
अशोकनगर में खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लेने गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय अचानक डबल लॉक केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टोकन बुक की क्षमता बढ़ाने और अधिक किसानों को समिति का सदस्य बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि ई-टोकन बुक के माध्यम से आने वाले सभी किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।