Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

पानीपत: पानीपत की मेयर अवनीत ने दिए jbm कंपनी को कड़े निर्देश

Panipat, Panipat | Nov 5, 2019

MORE NEWS

पानीपत से अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को हरियाणा पुलिस ने महज 11 घंटे में सकुशल बरामद किया

महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, पीजीआई रोहतक में भर्ती

फिरौती की मांग कर पुलिस को उत्तर प्रदेश की ओर गुमराह करने का किया प्रयास, तकनीकी एवं फील्ड टीमों की सूझबूझ से रोहतक से दबोचे गए आरोपी

डीजीपी अजय सिंघल ने ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीमों को ₹1 लाख नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की

चंडीगढ़/पानीपत, 13 जून। हरियाणा पुलिस ने तत्परता, सटीक तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न जिलों में बेहतर कॉर्डिनेशन स्थापित करते हुए पानीपत से अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को महज 11 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के साथ-साथ पुलिस को उत्तर प्रदेश की ओर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा पुलिस की तकनीकी एवं फील्ड टीमों ने उनकी योजना को विफल करते हुए रोहतक से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। इस साहसिक अभियान के दौरान एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रात भर स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे और पल पल की सूचना उन तक पहुंचाई जा रही थी। 

डीजीपी अजय सिंघल ने पुलिस टीम को दी बधाई, 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस सफल अभियान के लिए पूरी पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे की सकुशल बरामदगी हरियाणा पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता, समर्पण एवं पेशेवर कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए पुलिस को उत्तर प्रदेश की ओर गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तकनीकी एवं फील्ड टीमों ने सूझबूझ और बेहतर समन्वय का परिचय देते हुए उनकी वास्तविक लोकेशन का पता लगाया और रोहतक क्षेत्र से उन्हें काबू कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन में पानीपत, रोहतक तथा अन्य जिलों की पुलिस इकाइयों, सीआईए टीमों, तकनीकी शाखा, साइबर एवं सर्विलांस टीमों ने समन्वित रूप से कार्य किया। विभिन्न टीमों के बीच बेहतर तालमेल और लगातार की गई कार्रवाई के कारण बच्चे को सुरक्षित मुक्त कराकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए ₹1 लाख नकद पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र (Appreciation Letter) देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है। बच्चों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ हरियाणा पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी। पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अपराधियों को शीघ्र कानून के कठघरे तक पहुंचाना है।

क्या था मामला

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात्रि लगभग 10:30 बजे 12 वर्षीय बालक के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिले की विभिन्न पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया तथा जांच की जिम्मेदारी सीआईए-2 को सौंपी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी एवं सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार कार्रवाई जारी रखी। जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से बच्चे को उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए गुमराह किया, लेकिन तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार की गई निगरानी के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

गहन जांच और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे रोहतक क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम जब आरोपियों तक पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया तथा पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। आत्मरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए। दोनों घायल आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया गया, जबकि वाहन में मौजूद उनकी महिला साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को तत्काल पीजीआई रोहतक भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हरियाणा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और पेशेवर कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण

अपहरण जैसी गंभीर वारदात के बाद मात्र 11 घंटे के भीतर बच्चे की सकुशल बरामदगी, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पूरे ऑपरेशन का सफल निष्पादन हरियाणा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय, तकनीकी दक्षता और पेशेवर कार्यशैली को दर्शाता है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है तथा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

पानीपत से अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को हरियाणा पुलिस ने महज 11 घंटे में सकुशल बरामद किया महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, पीजीआई रोहतक में भर्ती फिरौती की मांग कर पुलिस को उत्तर प्रदेश की ओर गुमराह करने का किया प्रयास, तकनीकी एवं फील्ड टीमों की सूझबूझ से रोहतक से दबोचे गए आरोपी डीजीपी अजय सिंघल ने ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीमों को ₹1 लाख नकद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की चंडीगढ़/पानीपत, 13 जून। हरियाणा पुलिस ने तत्परता, सटीक तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न जिलों में बेहतर कॉर्डिनेशन स्थापित करते हुए पानीपत से अपहृत 12 वर्षीय बच्चे को महज 11 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के साथ-साथ पुलिस को उत्तर प्रदेश की ओर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा पुलिस की तकनीकी एवं फील्ड टीमों ने उनकी योजना को विफल करते हुए रोहतक से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। इस साहसिक अभियान के दौरान एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रात भर स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे और पल पल की सूचना उन तक पहुंचाई जा रही थी। डीजीपी अजय सिंघल ने पुलिस टीम को दी बधाई, 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस सफल अभियान के लिए पूरी पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे की सकुशल बरामदगी हरियाणा पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता, समर्पण एवं पेशेवर कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए पुलिस को उत्तर प्रदेश की ओर गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तकनीकी एवं फील्ड टीमों ने सूझबूझ और बेहतर समन्वय का परिचय देते हुए उनकी वास्तविक लोकेशन का पता लगाया और रोहतक क्षेत्र से उन्हें काबू कर लिया। डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन में पानीपत, रोहतक तथा अन्य जिलों की पुलिस इकाइयों, सीआईए टीमों, तकनीकी शाखा, साइबर एवं सर्विलांस टीमों ने समन्वित रूप से कार्य किया। विभिन्न टीमों के बीच बेहतर तालमेल और लगातार की गई कार्रवाई के कारण बच्चे को सुरक्षित मुक्त कराकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए ₹1 लाख नकद पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र (Appreciation Letter) देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है। बच्चों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ हरियाणा पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी। पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अपराधियों को शीघ्र कानून के कठघरे तक पहुंचाना है। क्या था मामला पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात्रि लगभग 10:30 बजे 12 वर्षीय बालक के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिले की विभिन्न पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया तथा जांच की जिम्मेदारी सीआईए-2 को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी एवं सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार कार्रवाई जारी रखी। जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से बच्चे को उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए गुमराह किया, लेकिन तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार की गई निगरानी के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। गहन जांच और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे रोहतक क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम जब आरोपियों तक पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया तथा पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। आत्मरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए। दोनों घायल आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया गया, जबकि वाहन में मौजूद उनकी महिला साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को तत्काल पीजीआई रोहतक भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हरियाणा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और पेशेवर कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण अपहरण जैसी गंभीर वारदात के बाद मात्र 11 घंटे के भीतर बच्चे की सकुशल बरामदगी, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पूरे ऑपरेशन का सफल निष्पादन हरियाणा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय, तकनीकी दक्षता और पेशेवर कार्यशैली को दर्शाता है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है तथा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

धन्यवाद कृष्णपाल जी : विजय कौशिक प्रवक्ता कांग्रेस 
#KrishanPalGurjar
#BhartiyaJantaParty
#BJPGovernment
#Corruption
#Congress
#CongressParty
#thankyou
#faridabad
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom

धन्यवाद कृष्णपाल जी : विजय कौशिक प्रवक्ता कांग्रेस #KrishanPalGurjar #BhartiyaJantaParty #BJPGovernment #Corruption #Congress #CongressParty #thankyou #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

रक्तदान के माध्यम से बचाया जा सकता है किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन : रणधीर सिंह
महाराणा प्रताप जयंती पर जागो जगाओ यूनिवर्सल ट्रस्ट ने लगाया 9वां रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढक़र किया रक्तदान
करनाल, 13 जून : शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में जागो जगाओ यूनिवर्सल ट्रस्ट द्वारा जिला नागरिक अस्पताल करनाल में 9वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता सेवा की मिसाल कायम की। इस अवसर पर ट्रस्ट के संयोजक रणधीर सिंह ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप के आदर्श हमें राष्ट्रहित और समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ना चाहिए। वहीं जिला नागरिक अस्पताल करनाल ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. संजय वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है तथा रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों में मानवता, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जिला नागरिक अस्पताल करनाल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय वर्मा, चिकित्सा टीम, रक्तदाताओं एवं सहयोगी समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर विमल चौहान, कमल राणा, बंसीलाल पांचाल, रामकुमार, अजय शर्मा, हंसराज कश्यप, मुकेश, नवीन पाल, गगन पुंडीर सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

फोटो=01, 02
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता एवं रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाते हुए आयोजक।

रक्तदान के माध्यम से बचाया जा सकता है किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन : रणधीर सिंह महाराणा प्रताप जयंती पर जागो जगाओ यूनिवर्सल ट्रस्ट ने लगाया 9वां रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढक़र किया रक्तदान करनाल, 13 जून : शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में जागो जगाओ यूनिवर्सल ट्रस्ट द्वारा जिला नागरिक अस्पताल करनाल में 9वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता सेवा की मिसाल कायम की। इस अवसर पर ट्रस्ट के संयोजक रणधीर सिंह ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप के आदर्श हमें राष्ट्रहित और समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ना चाहिए। वहीं जिला नागरिक अस्पताल करनाल ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. संजय वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है तथा रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों में मानवता, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जिला नागरिक अस्पताल करनाल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय वर्मा, चिकित्सा टीम, रक्तदाताओं एवं सहयोगी समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर विमल चौहान, कमल राणा, बंसीलाल पांचाल, रामकुमार, अजय शर्मा, हंसराज कश्यप, मुकेश, नवीन पाल, गगन पुंडीर सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। फोटो=01, 02 रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता एवं रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाते हुए आयोजक।

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

करनाल, 13 जून।    जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने बताया कि भारत सरकार तथा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला करनाल में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

आयुष विभाग करनाल के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग करनाल के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज ने बताया कि दिनांक 13 जून 2026 को जिला करनाल के सभी ब्लॉकों में 'अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल' के तहत 8 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनभागीदारी: विभिन्न ब्लॉकों में कुल 8 स्थानों पर कार्यक्रम हुए, जिनमें सरपंच, पंच, ग्रामवासी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कुल 1,422 लोगों ने भाग लिया।

हरित योग पहल: योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए इन स्थानों पर 349 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।

2. आगामी कार्यक्रम: विश्व रिकॉर्ड लाइव योग अभ्यास कार्यक्रम(14 जून 2026)
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा एक अनूठी पहल के तहत एक साथ सबसे बड़ी संख्या में लाइव योग अभ्यास का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

समय: प्रातः 6:15 बजे
भाग लेने की प्रक्रिया: टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देने पर मोबाइल के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एक लिंक प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे लाइव जुड़कर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करना है।

3. आगामी कार्यक्रम: योग मैराथन (15 जून 2026)

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन रोहिला ने बताया कि जिला करनाल में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 15 जून 2026 को एक विशाल 'योग मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
शुरुआत: प्रातः 6:00 बजे योग मैराथन शुरू होगी।

रूट (स्थान): इस मैराथन का रूट एनडीआरआई (NDRI) चौक से गीता द्वार तक रहेगा।

अपील: आयुष विभाग करनाल की जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूजा ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा जिला करनाल के सभी अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों सभी योग संस्थाओं, योग साधकों तथा समस्त करनाल वासियों से इस योग मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की विशेष अपील की है।

करनाल, 13 जून।    जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने बताया कि भारत सरकार तथा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला करनाल में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयुष विभाग करनाल के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग करनाल के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज ने बताया कि दिनांक 13 जून 2026 को जिला करनाल के सभी ब्लॉकों में 'अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल' के तहत 8 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनभागीदारी: विभिन्न ब्लॉकों में कुल 8 स्थानों पर कार्यक्रम हुए, जिनमें सरपंच, पंच, ग्रामवासी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कुल 1,422 लोगों ने भाग लिया। हरित योग पहल: योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए इन स्थानों पर 349 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। 2. आगामी कार्यक्रम: विश्व रिकॉर्ड लाइव योग अभ्यास कार्यक्रम(14 जून 2026) भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा एक अनूठी पहल के तहत एक साथ सबसे बड़ी संख्या में लाइव योग अभ्यास का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। समय: प्रातः 6:15 बजे भाग लेने की प्रक्रिया: टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देने पर मोबाइल के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एक लिंक प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे लाइव जुड़कर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करना है। 3. आगामी कार्यक्रम: योग मैराथन (15 जून 2026) वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन रोहिला ने बताया कि जिला करनाल में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 15 जून 2026 को एक विशाल 'योग मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है: शुरुआत: प्रातः 6:00 बजे योग मैराथन शुरू होगी। रूट (स्थान): इस मैराथन का रूट एनडीआरआई (NDRI) चौक से गीता द्वार तक रहेगा। अपील: आयुष विभाग करनाल की जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूजा ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा जिला करनाल के सभी अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों सभी योग संस्थाओं, योग साधकों तथा समस्त करनाल वासियों से इस योग मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की विशेष अपील की है।

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने किया नालों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण, 30 जून से पहले कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

 करनाल, 13 जून।   डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बरसाती सीजन के मद्देनजर शनिवार को करनाल शहर में चल रहे नालों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बरसात शुरू होने से पहले पहले सभी नालों की सफाई का कार्य 30 जून से पहले-पहले पूरा करवाया जाए।

डीसी आनंद कुमार शर्मा ने अपने दौरे के दौरान सबसे पहले मुगल कैनाल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों का जायजा  लिया। अधिकारियों ने डीसी को जानकारी दी की मुगल कैनाल की सफाई का कार्य आगामी एक सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद डीसी ने रामनगर नाले का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य आगामी 30 जून से पहले पहले हर संभव पूरा करवाया जाए। यह नाला रामनगर से लेकर शहर के बीचों बीच से गुजरते हुए जीटी रोड 44 राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाता है।
इस मौके पर नगर निगम के अधीक्षक अभियंता पुनीत नरवाल और कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा, जेई गौरव कुमार, जेई रवि कुमार, सुपरवाइजर रामनिवास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे|

डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने किया नालों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण, 30 जून से पहले कार्य पूरा करने के दिए निर्देश  करनाल, 13 जून।   डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बरसाती सीजन के मद्देनजर शनिवार को करनाल शहर में चल रहे नालों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बरसात शुरू होने से पहले पहले सभी नालों की सफाई का कार्य 30 जून से पहले-पहले पूरा करवाया जाए। डीसी आनंद कुमार शर्मा ने अपने दौरे के दौरान सबसे पहले मुगल कैनाल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों का जायजा  लिया। अधिकारियों ने डीसी को जानकारी दी की मुगल कैनाल की सफाई का कार्य आगामी एक सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद डीसी ने रामनगर नाले का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य आगामी 30 जून से पहले पहले हर संभव पूरा करवाया जाए। यह नाला रामनगर से लेकर शहर के बीचों बीच से गुजरते हुए जीटी रोड 44 राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाता है। इस मौके पर नगर निगम के अधीक्षक अभियंता पुनीत नरवाल और कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा, जेई गौरव कुमार, जेई रवि कुमार, सुपरवाइजर रामनिवास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे|

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026