चंडीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़
मोहनलाल बडौली ने संभाला हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन का कार्यभार।
चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मोहनलाल बडौली ने हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोहनलाल बडौली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मोहनलाल बडौली ने कहा कि वह सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।