रॉबर्ट्सगंज: आजाद अधिकार सेना ने स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्ट्रेट में एडीएम को सौंपा
स्मार्ट मीटर व्यवस्था में आ रही समस्याओं को लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम मंडल प्रभारी शोभित कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शोभित सिंह नें कहा की स्मार्ट मीटर योजना के लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।