सिमडेगा: किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
सिमडेगा। मंगलवार दोपहर 2 बजे भाजपा नेताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने किसानों को उचित मूल्य, समय पर भुगतान, मुफ्त बिजली और फसल क्षति मुआवजा देने की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।