समाजवादी पार्टी ने SIR के आपत्ति फार्म फर्जी जमा करने के आरोप लगाए हैं। फर्जी फॉर्म जमा करने के आरोप लगाते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में भारी मात्रा में कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। शनिवार दोपहर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट से डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।