सांगानेर: जयपुर में निर्माणाधीन सैटेलाइट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया डिप्टी CM दिया कुमारी ने, गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘प्रगति पथ यात्रा’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सैटेलाइट हॉस्पिटल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।