ग्वालियर गिर्द: कैलाश नगर के लोगों ने होटलों में चल रहीं अवैध गतिविधियों की SP से शिकायत की
कैलाश नगर क्षेत्र में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर स्थानीय रहवासियों का आक्रोश सामने आया है। मंगलवार दोपहर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को एक शिकायती आवेदन सौंपकर आरोप लगाया कि इलाके में संचालित 4 होटलों में कथित तौर पर देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा है।