बहराइच: सिटकहना जोत गांव के पास बाइक ने वृद्ध को मारी टक्कर, वृद्ध की हुई मौत
बहराइच जिले के देहात कोतवाली के सिटकहना जोत गांव में मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जिनकी बुधवार सुबह मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाली देहात पुलिस ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच की जा रही है