बहराइच: रोडवेज बसस्टैंड से अपहरण व बलात्कार के मुकदमे से संबन्धित अभियुक्त को दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार अपहरिता को किया बरामद
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि थाना दरगाह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर रोडवेज बस स्टैंड से अपहरण व बलात्कार के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से पीड़ित अपहरिता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।