बहराइच: शंकरपुर चौराहे के पास बाइक सवार को पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चौराहे के पास बाइक सवार को पिकअप ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नानपारा इलाके में ससुराल से वापस घर जा रहे थे। मौके पर बाइक सवार की हुई मौत। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।