बहराइच: धरना स्थल पर जम्मू आतंकवादी हमले को लेकर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, कठोर एक्शन लेने की मांग
विश्व हिंदू परिषद के अजय सिंह की अगुवाई में बुधवार को दर्जनों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोड़ी जाते समय श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले से नाराज हिन्दू संगठनों ने धरना स्थल पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी ने सरकार से आतंकवादियों के विरुद्ध कड़े एक्शन लेने की मांग की।