बहराइच: भगवानपुर माफ़ी में दीवार गिरने से हुई तीन मासूमों की मौत मामले में जल्द उपलब्ध होगी सहायता राशि, डीएम ने दी जानकारी
बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र के भगवानपुर माफी में छत पर सो रहे दंपति सहित पांच लोगों के दीवाल गिरने से मलबे में दब जाने से हुई तीन मासूमों की मौत मामले में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुधवार को बताया कि राजस्व टीम द्वारा शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद जल्द ही मृतक मासूमों के परिजनों को सहायता धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।