चाचौड़ा: चाचौड़ा: 14 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने खोजकर परिवार से मिलाया
Chachaura, Guna | May 20, 2026 चाचौड़ा थाना क्षेत्र से अपहरण की गई 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। 20 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 14 अप्रैल 2026 की रात लापता लड़की के पिता ने 16 अप्रैल को रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लगातार खोजबीन की। 19 मई को सूचना पर बालिका को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति में पेश किया, जहा से परिजनों को सौंप दिया है।