पातेपुर: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, मिलने आए प्रेमी को लोगों ने पकड़ा, पति के सामने कराई शादी
पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां को इंस्टाग्राम से एक युवक से प्यार हो गया। दोनों को मिलने के दौरान लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने पिटाई के बाद पति के सामने ही प्रेमी प्रेमिका की शादी करा दी। जिसका वीडियो गुरुवार की दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि दोनों में पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।