कानपुर के बिल्हौर में चौबेपुर बिठूर रोड पर रविवार दोपहर 2 बजे नून नदी पुल के पास एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।