बिल्हौर: अरौल पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अरौल पुलिस टीम नेआरोपी रामजी निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार दोपहर 3:00 बजे अधिकारिक ग्रुप में जारी की गई प्रेसविज्ञप्ति मे बताया गया कि आरोपी को मुखबिर की खास सूचना पर सरैया भूड़ से 10 कदम की दूरी पर गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से चोरी के 8 सोयाबीन तेल के कार्टून बरामद किए गए हैं। शनिवार दोपहर 3 बजे अरेस्ट किया गया।