खरीक: महादेवपुर घाट पर लाइफ जैकेटें महंगे दामों पर बिक रही हैं
विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद नावों से आवाजाही बढ़ गयी है, लेकिन घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी है। महादेवपुर घाट पर लाइफ जैकेट बाजार कीमत से कई गुना अधिक दाम पर बेची जा रही है। कटिहार से आए एक व्यक्ति द्वारा लाइफ जैकेट दो हजार रुपये प्रति पीस बेचा जा रहा है, जबकि इसकी सामान्य कीमत 500 से 1000 रुपये तक बतायी जा रही है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि