सिंघेश्वर: मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला कराया
गम्हरिया थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को एक फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय का नोटिस चस्पा किया और जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय में हाजिर नहीं होने पर कुर्की-जब्ती समेत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।