सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीण ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
संतकबीरनगर जिले के हरिहरपुर क्षेत्र के ग्राम महदेवा में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है।
गांव निवासी रंग बहादुर पुत्र मोहन, ग्राम महदेवा, पोस्ट हरिहरपुर ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके घर के बगल से गुजरने वाले सार्वजनिक रास्ते पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा ईंट और निर्माण सामग्री डालकर रास्ता बंद किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
रंग बहादुर का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने बताया कि यह रास्ता वर्षों से आम जनता के उपयोग में है और इस पर किसी व्यक्ति का निजी अधिकार नहीं है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषी व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 5, 2026