छतरपुर नगर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जिला औषधि विक्रेता संघ ने उठाई आवाज, मेडिकल दुकानें रहीं बंद
ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में आज जिला औषधि विक्रेता संघ के आह्वान पर आज 20 मई सुबह करीब 9:00 बजे जिलेभर के मेडिकल संचालकों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। दवा विक्रेताओं ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, साथ ही बिना उचित निगरानी के दवाओं की बिक्री से मरीजों की सुरक्षा का भी खतरा।