घुवारा: जहर देकर हत्या के आरोप में बमनौरा-हीरापुर तिगड्डा पर शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम
बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम दलीपुर में भगवान दास पाल की जहर खाने से मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने गांव के ही लखन पाल और गणेशी पाल पर शराब में जहर देकर हत्या करने का बुधवार की दोपहर 3 बजे आरोप लगाया है। नाराज परिजनों ने बमनौरा-हीरापुर तिगड्डा पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है।