होशंगाबाद नगर: परम श्री गार्डन में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सोहागपुर विधायक
शनिवार को सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह नर्मदापुरम पहुंचकर यहां पर मिश्री गार्डन में आयोजित दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' में सम्मिलित हुए। इस दौरान विधायक ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुँचकर सर्वप्रथम विधिवत रूप से पंजीयन काउंटर पर अपना पंजीयन कराया। विधायक ने कहा की संगठन की रीति-नीति को आत्मसात करने यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है।