जबेरा: डिंडोरी जिले से 50 जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, अधिकारियों की टीम ने स्मार्ट गांव पड़रिया थोवन का भ्रमण किया
जबेरा मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के लगभग 50 जनप्रतिनिधि कर्मचारी अधिकारी दल के सदस्य स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट के माध्यम से सोमवार की रात्रि 8 बजे स्मार्ट गांव पडरिया थोवन पहुंचे जहां पर गांव के सर्वांगीण विकास के विभिन्न आयाम स्वच्छता डिजिटल सुविधा जल संरक्षण सामुदायिक सशक्तिकरण को निकट से देखकर प्रभावित हुए।