धौलपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग को लेकर मंगलवार को विप्र फाउंडेशन, धौलपुर के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम हरीराम मीणा को सौंपा गया। ज्ञापन में भरत तिवारी की मृत्यु को संदिग्